शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आईटीआई के सभागार भवन में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इस कार्यक्रम से व्यापारियों को व्यापार से संबंधित जानकारियां संबंधित विभाग द्वारा कराई जाएगी तथा आपके सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने व्यापारी गणों से कहां की जीएसटी पंजीकरण,व्यापार से संबंधित आदि के विषय में जानकारी करना चाहते हैं, कर सकते। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर केवल गन्ना व गुड़ की धरती ही नहीं, बल्कि व्यापारी गण की भी धरती है। उन्होंने कहा कि व्यापार एक महत्वपूर्ण कड़ी है उन्होंने कहा कि बहुत से व्यापारीगण व्यापार कर रहे हैं तथा युवाओं को रोज़गार दे रहे हैं। उद्योग से व्यापार बढ़ता है, एक पारदर्शी भारत एक समृद्ध भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं, 2047 तक विकसित भारत बने इस उद्देश्य से आगे बढ़ रहे हैं।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की प्राथमिकता राजस्व संग्रह के साथ-साथ प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ सत्र में सारिका सिंह, सहायक आयुक्त, राज्य कर द्वारा पंजीयन के संबंध में सुधीर कुमार राज्य कर अधिकारी द्वारा रिटर्न दाखिल एवं TDS/TCS रिटर्न व्यवस्था, अयोध्या प्रसाद उपायुक्त राज्य कर द्वारा जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभों, मौ० दानिश, राज्य कर अधिकारी द्वारा समाधान योजना, सुदीप कुमार श्रीवास, सहायक आयुक्त, राज्य कर द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना एवं संतोष कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, राज्य कर द्वारा ईंट भट्टा से प्राप्त राजस्व एवं ईंट भट्टा पर करदेयता के संबंध में विधिक प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
सिद्धेश चन्द्र दीक्षित संयुक्त आयुक्त वि०अनु०शा० राज्य कर द्वारा मुख्य संवाद सत्र में व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए व्यापारियों द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर व सुझावों पर चर्चा की गई तथा व्यापारियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र में शोभित श्रीवास्तव उपायुक्त प्रशासन राज्य कर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त करदाताओं. व्यापार/उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, सीए एवं उपस्थित अन्य समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अरूण कुमार सिंह, अपर आयुक्त ग्रेड-2(अपील) राज्य कर, सिद्धेश चन्द्र दीक्षित संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०) एवं राज्य कर विभाग के समस्त अधिकारी, जनपद के व्यापारी, उद्योग क्षेत्र में आईआईए एवं एफएमसीआई, के पदाधिकारी, भट्टा यूनियन के पदाधिकारी, गुंड खाण्डसारी एसो०, विभिन्न व्यापार/उद्योग मण्डल के पदाधिकारी, जनपद के विभिन्न टैक्स बार एसो० के पदाधिकारी, सीए यूनियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


