तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर एवं उपजिलाधिकारी द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं उपजिलाधिकारी प्रवीन कुमार द्विवेदी द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी  कर्मचारी मोजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post