गौरव सिंघल, सहारनपुर। विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मोहल्ला मुबारकशाह निवासी शबनम ने कोतवाली मंडी में तहरीर देकर बताया कि विपक्षी सोबी रिश्तेदार है। विपक्षी ने खराब स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके दो उसके बेटे को विदेश भेजने और वहां अच्छी तनख्वाह
दिलाने का भरोसा दिया है। बेटे का पासपोर्ट बनवाया गया। इसके बाद विपक्षी ने बैंक और नकद के माध्यम से करीब दो लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो बेटे को विदेश भेजा गया और न ही रुपए वापस किए गए। बीते करीब एक साल से विपक्षी उसे सिर्फ आश्वासन देकर चक्कर कटवा रहा है। पुलिस ने सोबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।