गौरव सिंघल, रामपुर मनिहारान। न्यायालय के आदेश पर गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किए गए आरोपियों के घर पर थाना प्रभारी ने नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किए गए आरोपियों मुकेश, बाबू और बाॅबी निवासी सढोली दुलीचंदपुर के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।