जनपद में दलहनी राहफराली फसलों के लिए निःशुल्क बीज ऑनलाईन बुकिंग शुरू

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि गन्ना फसल के साथ दलहनी राहफराली फसलो को बढावा देने के लिये जनपद में कृषि विभाग के समस्त राजकीय कृषि बीज गण्डारो परं निःशुल्क बीज वितरण कार्यकम के अन्तर्गत उर्द बीज की मात्रा 200 कुन्तल (1000 टैक्टेयर क्षेत्रफल) एंव मूगें बीज की मात्रा 600 कुन्तल (3000 हैक्टेयर क्षेत्रफल) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान भाई कृषि विभाग की पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करा कर निःशुल्क उर्द एंव भूग के बीज प्राप्त कर सकते है। उर्द एंव मूगें बीज फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक बीज गोदाम पर बीज की उपलब्धता हो जायेगी

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि जो गन्ना फसल के साथ दलहनी फसल की सहफसली खेती करने के इच्छुक हैं, वो जायद में गन्ना फसल की बुवाई के साथ दलहनी फसल के निःशुल्क बीज ऑनलाईन बुकिंग करने के उपरान्त अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डारो से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये आप अपने विकास खण्ड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी व सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारी से सम्पर्क करके जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post