सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जन शिकायतों का कराया , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्रायः चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन संबंधी आवेदन प्राप्त होते हैं। भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी यदि मौके पर उभय पक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21, विकास विभाग की 03, नगर निगम की 05, परिवहन विभाग की 01, श्रम विभाग की 01, पुलिस विभाग की 02, पूर्ति विभाग की 02, समाज कल्याण विभाग की  01 एवं विद्युत विभाग की 01 कुल 37 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सभी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार, तहसीलदार जसमेंदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post