पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया गौ संरक्षण केन्द्र बधाई कला, अस्थाई, रोहाना खुर्द व कान्हा गौशाला चरथावल का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में आज पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बधाई कला, अस्थाई गौ आश्रय स्थल रोहाना खुर्द, कान्हा गौशाला चरथावल में निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। डॉ. हर्षवर्धन ले बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी जगह भूसा, स्वच्छ पेयजल एवं हरा चारा उपलब्ध मिला। इसके साथ मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले। इसके साथ ही यहां साफ-सफाई भी संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वैक्सीनेटर ,पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post