शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा स्थानीय लाला लाजपतराय चौक पर अमर शहीद महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती उनकी कांस्य प्रतिमा के समक्ष पूरे उत्साह के साथ माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी कर मनाई गई।
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुनील सिंघल व संचालन महामंत्री नवनीत कुच्छल द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी को पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ उद्योगपति सतीश गोयल, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, संरक्षक विजय गुप्ता, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तायल व प्रदीप गर्ग, मंत्री राकेश तायल व समीर मित्तल, मनीष गर्ग, अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल आदि सहित सैकड़ों वैश्य बन्धुओं ने सम्बोधित किया।
