शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज बाल विवाह अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को कलेक्ट्रेट के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना। बाल विवाह मुक्ति रथ आज से 8 मार्च तक बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा जनपद स्तर पर तहसीलो स्तर पर, विकासखंडों में आने वाले ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज को इस गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है।
जिला प्रोबेशन विभाग के तत्वाधान में बाल विवाह अभियान कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण समाज विकास केंद्र संस्था द्वारा श्रनेज त्पहीजे वित ब्ीपसकतमद के सहयोग से किया जाएगा। संस्था के परियोजना प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह रथ जनपद के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के विषय में जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त गजेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
