मेला चेयरमैन बने सभासद विपिन त्यागी

गौरव सिंघल, देवबंद। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग  की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका हाल में आयोजित की गई। बोर्ड की बैठक में आगामी श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी का गठन किया गया। नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा सभासद विपिन त्यागी को मेला अध्यक्ष (चेयरमैन) नामित किया गया साथ ही कुलदीप सैनी, इकबाल अंसारी, श्रीमति बिल्कीस पत्नी श्री रिजवान, श्रीमति अफशा पत्नी श्री आसिफ लियाकत, सभासद गणों को पालिका अध्यक्ष द्वारा मेला कमेटी के सदस्य के रूप में नामित किया गया। बोर्ड बैठक के बाद पालिका का जन्म दिवस (स्थापना दिवस) केक काटकर मनाया गया। 

इस दौरान सभासद, अधिशासी अधिकारी समेत समस्त पालिका स्टाफ उपस्थित रहा। उधर, विपिन त्यागी के मेला चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post