विजय कुमार पाल अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति द्वारा नसीरपुर निवासी विजय कुमार पाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी रामपाल सिंह पाल ने बताया कि विजय कुमार पाल पिछले छह माह से कार्यवाह जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिनके कार्य को देखते हुए अब उन्हें रूप से जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश प्रभारी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से आशा जताई कि वे संगठन का प्रचार-प्रसार कर मजबूती प्रदान करेंगे तथा अति पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय कुमार पाल ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाज के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, वरिष्ठ नेता रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, प्रभारी सुखपाल कश्यप, कृष्णपाल सेन, नरेश पाल, राजीव पाल, इंद्रमल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, मनोज सैनी, अजय सैनी, रवि पाल, रजत प्रजापति, जल सिंह फौजी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post