ड्रोन से रखी जा रही है चीनी मांझे का प्रयोग करने वालो पर नजर

गौरव सिंघल, सहारनपुर। बसंत पंचमी नजदीक आते ही सहारनपुर जिले में पतंगबाजी शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इनकी बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चीनी मांझे की डोर काटने के लिए ड्रोन से निगरानी होगी। 23 जनवरी को बसंत पंचमी है। प्रतिबंधित मांझे की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री के साथ उसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। 

पुलिस का ड्रोन पतंगों के साथ छतों, मैदानों के ऊपर उड़ते हुए जांच कर रहा है कि पतंग को प्रतिबंधित मांझे से तो नहीं उड़ाया जा रहा है। रोक के बावजूद प्रतिबंधित मांझे का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीनी मांझे से कई लोगों की गर्दन तक कटी है। एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की खरीद-बिक्री पर रोक लगाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post