गौरव सिंघल, देवबंद। साइबर ठगों नेकोतवाली क्षेत्र के गांव बन्हेड़ा खास निवासी एक महिला से एक हजार रूपए जमा कराने के बदले दो लाख रुपए का लालच देकर उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने देवबंद कोतवाली पहुंचकर साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाजिश ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया जिस पर उसने एक हजार रूपए भेज दिए। जिसके बाद उसके खाते से कई किस्तों में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।