चीनी मांझे के साथ युवक गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस गलीरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गलीरा रोड पर न्यू लक्ष्मीपुरम में रविदास मंदिर के पास घर में एक युवक चीनी मांझा बेच रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर के इशारे पर एक युवक को दबिश देकर पकड़ लिया गया। 

पूछताछ में उसने अपना नाम सागर निवासी न्यू लक्ष्मीपुरम बताया। उसके कब्जे से 39 किलो चीनी मांझा मिला यानी 74 चरखी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कम दाम में मांझा खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की है। वह मांझा बेचने का कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। तीन नमूने लेकर सील किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post