शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण के टीकाकरण अभियान की शुरूआत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखा कर की गयी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत उन्होंने विकास भवन से हरी झंडी दिखा कर की। टीकाकरण वाहनों को टिकाकरण कार्मिकों सहित क्षेत्र में रवाना किया गया।
कार्यक्रम में जिला के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया की यह अभियान पशुधन की सेहत और किसानों की आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पशु विभाग की टीमें जिले के सुदूर गांवों तक स्वयं पहुंचकर पशुओं को टीके लगायेंगी, जिससे खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से उन्हें सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेत्रत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5रू35 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने पशुपालकों से अपील की, कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि अपने पशु चिकित्सालय से सम्पर्क करते हुए अपने ग्राम में टीकाकरण की तिथि वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों का विवरन ज्ञात कर लें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर टीकाकरण न होने या अन्य कोई समस्या होने पर अपने पास के पशु चिकित्सालय पर संपर्क करें।
