गौरव सिंघल, देवबंद। प्राचीन श्री पंचायती ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में आज बसंत पंचमी का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मै. श्रीचंद श्रवण कुमार के स्वामी आलोक कुमार सिंघल एवं चिराग सिंघल की ओर से मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख विधि-विधान पूर्वक पुजारी पंडित दिवाकर द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई और ठाकुर जी को पीले मीठे चावलों का भोग अर्पण कर श्रद्धालुओं में वितरित कराया। मंदिर कमेटी की ओर से यजमान आलोक कुमार सिंघल एवं चिराग सिंघल का मोतियों की माला व पटका पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के विनोद प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, पवन धीमान, सुशील गुप्ता, श्रवण सिंघल, तनुज गर्ग, सतीश महेश्वरी और काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं बच्चें उपस्थित रहे।
श्री पंचायती ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
