शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षणदृ2026 की दृष्टिगत सदर एवं पुरकाजी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशेष चुनावी कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों एवं तैनात कार्मिकों से फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ना), फॉर्म 7 (नाम हटाना) एवं फॉर्म 8 (त्रुटि संशोधन) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों व सूचियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को समयबद्ध तरीके से फॉर्म भरवाए जाएँ, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
अपर जिलाधिकारी ने कैंपों पर उपलब्ध व्यवस्थाओंकृडेस्क, रजिस्टर, आवेदन पत्रों की उपलब्धता, मार्गदर्शन काउंटर तथा सहायता डेस्ककृका भी जायजा लिया और कहा कि प्रत्येक आवेदक को शिष्टाचारपूर्वक सहायता दी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए और प्रत्येक प्रविष्टि का भौतिक सत्यापन गुणवत्ता के साथ हो।
