यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: ASP सिद्धार्थ के मिश्रा ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष, नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को ASP सिद्धार्थ के मिश्रा ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा जनपद में 17 जनवरी, 18 जनवरी, 24 जनवरी एवं 26 जनवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। शनिवार को पहले चरण की परीक्षा के दौरान ASP सिद्धार्थ के मिश्रा ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग आदि जमा कराने की व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था को भी चेक किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। 

पुलिस प्रशासन के अनुसार सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post