उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों और सीटों का परिसीमन करने का निर्णय लिया है। सबसे ख़ास बात यह है कि पंचायत चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षित सीटें दी जाएँगी, ताकि ग्राम पंचायतों में महिला प्रतिनिधित्व को मज़बूती मिल सके।

राज्य निर्वाचन आयोग की ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार सभी जिलों में मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिलों से वार्डों की रिपोर्ट और परिसीमन का कार्य भी प्रगति पर है। माना जा रहा है कि अप्रैल-मई 2026 के आसपास इन चुनावों का कैलेंडर जारी हो सकता है। हालांकि, अंतिम तारीखों की आधिकारिक घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही की जाएगी। चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के निर्धारण में भी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, जिलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव 2026 के लिए अभी तैयारियाँ अपने चर्म पर हैं। जैसे ही राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ़ से औपचारिक चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा, वैसा ही आगे की रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post