नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नेताजी की तस्वीर पर किया माल्यार्पण

गौरव सिंघल, सहारनपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस पर विकास भवन में महान विभूति नेताजी की जयन्ती मनायी गयी। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और भारत की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम०पी० सिंह गौड, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता रविशंकर, परियोजना अधिकारी नेडा आर०बी० वर्मा, राजीव बंसल, आदित्य त्यागी, अनिल कुमार शर्मा, श्रीमती सुनीता रानी, दीपक राठौर एवं विकास भवन के अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post