राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल का दो टूकः राष्ट्रीय लोकदल किसान और मजदूरों का परिवार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने जेल चुंगी पर सोनकर समाज, वाल्मीकि समाज और कश्यप समाज के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल का पटका पहनाकर सम्मानित किया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में जाति, धर्म नहीं देखा जाता बल्कि सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौते है। जयंत चौधरी साहब के पदचिन्हों पर चलकर सर्व समाज का सम्मान कर रहे है। जयंत चौधरी ने दलित समाज से अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। आज रालोद के साथ बड़ी संख्या में दलित, पिछड़ा,मुस्लिम समाज जुड़ रहा है।

चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारा मिशन 2027 फतेह करना है , राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनवानी है। जिसमें आप लोगों की अहम भूमिका होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक की उपस्थिति में शरणदास, संजय वाल्मीकि, आशीष जाटव,विक्की सोनकर,अंकित जाटव, राहुल जाटव,सूरज वाल्मीकि, विशु कश्यप, राजन कश्यप,शुभम, वाल्मीकि, इल्लू वाल्मीकि, रोहित राजभर,कमल ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

Previous Post Next Post