गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने बाइक पर स्टंट दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट दिखाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबर पुत्र इमरान निवासी ग्राम मगनपुरा थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी सीज कर दिया है।