कुत्तों के हमले से दो बच्चे घायल

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के कोतवाली  रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर चौकी के अंतर्गत गांव नाई नगली उर्फ माजरी में कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को परिजनों ने उन्हें सीएचसी रामपुर में भर्ती कराया। जहां से बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की इस्लामनगर चौकी के अंतर्गत गांव नाई नगली उर्फ माजरी निवासी अफनान (4) पुत्र गालिब व अदीबा (3) पुत्री राकिब अपने एक घर से दूसरे घर जा रहे थे। इस दौरान कुत्तों के एक झुंड ने दोनों बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों के चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। उसके बाद परिजन घायल बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post