शि.वा.ब्यूरो, खतौली। श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी परिसर स्थित पर निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा का अदभुत अलौकिक दरबार नव निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में सजाया गया। कार्यक्रम में पंडित छोटन लाल आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा अपनी पत्नी शशी भारद्वाज सहित बतौर मुख्य यजमान सपरिवार मौजूद रहे। उन्होंने बाबा की ज्योत जगाई। संकीर्तन मे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भजन गायक सुबोध गोस्वामी, भावना रानी, खुशबू व राधा, राहुल सागर, प्रदीप कुमार, दीपक योगी, यश छाबड़ा, हर्ष गुप्ता ने भाव विभोर करने वाले भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही शशि भारद्वाज, ज्योति अरोरा, प्रियांशी, भूमि, अंकिता और प्रीती ने भी अपने भजन प्रस्तुत करके पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। संकीर्तन में मोर छड़ी की जिम्मेदारी सुनील कुमार, संगीत नटराज ग्रुप, जनरेटर की व्यवस्था राजेंद्र जनरेटर वालो, फूलों की व्यवस्था गुलशन फूल भण्डार वालो की ओर से व ठंड से बचने के लिए भक्तो के लिए अलाव की उचित व्यवस्था मंदिर समिति की ओर से की गयी। बाबा का अलौकिक दरबार सीताराम सकोती के द्वारा लगाया गया।
मंच संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुधीर गोयल, तरुण सुरी, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, भाजपा नेता मदन छाबड़ा, अनुराग शास्त्री, यश छाबड़ा, योगेश वर्मा, अरुण वर्मा, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, संजय भार्गव, सुनील बजाज, शंकर लाल, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच, सरिता योगी, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश महेश्वरी, माया देवी, अन्नू पुंडीर, सोनिया शर्मा, आरती देवी, मुनेश देवी व कमलेश का सराहनीय योगदान रहा।


