सघन मत्स्य पालन को एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना हेतु ऑन लाइन आवेदन 7 जनवरी तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सहायक निदेशक मतस्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 24 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक खोला गया था, लेकिन पर्याप्त आवेदन न प्राप्त होने व लाभार्थियों को बैंक-आउट होने के कारण ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल पुनः 07 जनवरी तक पुनः खोला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना मे ंयदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय व मण्डलीय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post