प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मन्दिर में खिचडी महोत्सव आयोजित, श्रीराधा नवरंगीलाल जी को खिचडी, मोदक व मेवा का मोहन भोग भी लगाया

गौरव सिंघल, देवबंद। प्राचीन एवं विख्यात सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मन्दिर में खिचडी महोत्सव बडे हर्षोल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। आज श्रीराधा नवरंगीलाल जी को प्रात: खिचडी, मोदक व मेवा का मोहन भोग लगाया गया। गोस्वामी श्रीहित आचार्य नवनीत लाल जी शशि ने बताया कि सुबह प्रातः से ही ठाकुर जी व श्री जी की प्रथम मंगला आरती होती है। सुमंगल गान व संगीतमय भजन कीर्तन मण्डली द्वारा किया जाता है। कडाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु खिचडी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मन्दिर प्रांगण में आ रहे है। 

इस दौरान श्री जी व ठाकुर जी के श्रंगार की अद्भुत छटा होती है। मंदिर प्रांगण में प्रातः का विशेष आकर्षण होता है। श्रीराधाबल्लभ मन्दिर सेवादार श्रीहित गोस्वामी लाल जी महाराज, श्रीहित गोस्वामी नितिन लाल, श्रीहित नितेश महाराज, श्रीहित विनोद महाराज, श्रीहित मुदित महाराज, श्रीहित अंकित महाराज, श्रीहित वंश महाराज, श्रीहित दर्श महाराज, श्रीहित लाल जी महराज, श्रीहित नितेश महाराज, धर्म प्रेमी रजनीश सिंघल, राजेन्द्र सिंघल देहरादून आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post