नापतौल व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने पैट्रोल पंपों का निरीक्षण किया

गौरव सिंघल, देवबंद। पैट्रोल-डीजल तेल में मिलावट एवं घटतौली की शिकायतों पर इंडियन ऑयल, नापतौल और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के पैट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई दौरान किसी भी पंप पर किसी भी तरह की अनियमितता नहीं मिली। अधिकारियों ने पैट्रोल पंपों पर डिस्पेंसिंग यूनिट की जांच करने के साथ ही पैट्रोल और डीजल की शुद्धता भी परखी। इसके अलावा नापतौल संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। इस दौरान पैट्रोल पंपों पर सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गई। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। टीम में इंडियन ऑयल के मोहम्मद शुएब, नापतौल विभाग प्रभारी विकास सिंह आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post