गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग को बाधित करने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत एक पिकअप वाहन को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में आज थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन UP 11 DT 3049 (जिसमें मुर्गे भरे थे) जो हथनीकुण्ड से गन्देवड की तरफ कांवड मार्ग को बाधित कर रहा था, चालक द्वारा पिकअप के वैध प्रपत्र नहीं दिखाये गये, तो पिकअप को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में मौके पर ही सीज कर दिया गया।
कांवड़ यात्रा मार्ग को बाधित करने पर पिकअप वाहन सीज
byHavlesh Kumar Patel
-
0
