साइबर क्राइम टीम ने पीड़िता से ठगी गई 95 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना साइबर क्राइम टीम ने पीड़िता से की गई साइबर ठगी की 95 हजार रुपये की धनराशि वापस कराने का काम किया है। सरसावा निवासी वैशाली चौधरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 12 नवंबर 2025 को उनके साथ 95 हजार 553 रुपये की धनराशि ठगी कर निकाल ली गई। जिस पर एसएसपी आशीष तिवारी ने साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद जनपद की थाना साइबर क्राइम टीम ने पीड़िता से की गई साइबर ठगी की 95 हजार रुपये पूरी धनराशि वापस करा दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post