केएल जनता इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। केएल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण कॉलेज प्रबंधक  दीपक राज सिंघल ने किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य व कॉलेज स्टाफ़ उपस्थित रहा। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने की। प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post