शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। राज्यकर विभाग के उपायुक्त प्रशासन ने बताया कि जनपद में आज एवं 28 जनवरी को व्यापारी संवाद कार्यक्रम को किसी विश्वविद्यालय अथवा किसी शासकीय संस्था के सभागार में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पंजीयन, रिटर्न फाईलिंग, से संबधित विधिक व्यवस्था के साथ-साथ पोर्टल की व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण, जीएसटी 2.0 सुधार, पंजीयन के लाभ, समाधान योजना, टीडीएस व टीसीएस से संबंधित रिर्टन की व्यवस्था एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर सारगर्भित उद्बोधन, तथा करदाताओं और उद्यमियों के साथ संवाद, सस्याओं व सुझावों पर चर्चा की जायेगी।
राज्यकर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम 28 जनवरी को
byHavlesh Kumar Patel
-
0