जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम हेतु डिप्टी तथा असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदो के लिए साक्षात्कार 23 व 27 जनवरी को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम हेतु डिप्टी तथा असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदो पर नियुक्ति हेतु 25 नवम्बर 2025 को विज्ञप्ति जारी की गयी थी, जिसके क्रम में डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के क्रमांक संख्या 01 से 15 तक का साक्षात्कार 15 जनवरी को होना था, लेकिन 15 जनवरी को मकर संक्राति का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए 15 जनवरी को आयोजित होने वाला साक्षात्कार 27 जनवरी को होगा और शेष आवेदको का साक्षात्कार 23 को ही होना है। 

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र तथा कार्य अनुभव के सम्बन्ध में सम्बन्धित वकालतनामों के साथ वांछित निर्णीत व लम्बित सत्र परीक्षण मामलों की प्रति के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में अपराहन 02 बजे उपस्थित रहेंगें। उन्होंने बताया कि आवेदको को साक्षात्कार की सूचना रजिस्टर्ड डाक, फोन व व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post