शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन 24 जनवरी को नुमाइश मैदान में किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 जनवरी को आत्मा योजना अंतर्गत कर्षक-वैज्ञानिक संवाद एव कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एव कृषक जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय रबी मेले एव कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें किसानो को उन्नत खेती, सहफसली कृषि तकनीक आदि की जानकारी देने के साथ साथ विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों सम्मानित किया जाएगा।