शि.वा.ब्यूरो, कानपुर। जागृति सेवा संस्था उत्तर प्रदेश की नगर इकाई सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सुदामा प्रसाद अकेला को उनके 83वें जन्मदिवस पर कार भेट करके कीर्तिमान स्थापित किया है। जागृति सेवा संस्था के संरक्षक एवं अभिभावक अंजनी वर्मा, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा, बीडी सचान, रामप्रताप वर्मा, वेदप्रकाश उत्तम, रूपेश गंगवार, बलवंत सचान, अवधेश कटियार, सुबोध आदि ने सामूहिक प्रयास से कानपुर देहात निवासी सुदामा प्रसाद अकेला की सामाजिक उपलब्धियों एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए उनके 83वें जन्मदिन के अवसर पर एक कार भेंट की है, जिससे उनके सामाजिक कार्यों को और गति मिल सके।
बता दें कि जागृति सेवा संस्था की टीम ने एक सिद्धांत बनाया हैं कि अपनी वार्षिक आय का कम से कम दस प्रतिशत धनराशि पाखंड, अंधविश्वास से ऊपर उठकर पंडा, पुजारी और मंदिरों में दान करने के बजाय समाज के गरीब, असहाय, एवं जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यवसाय आदि क्षेत्रों में सशक्त एवं सक्षम बनाने बनाने में खर्च करेंगे।
