कुर्मी परिवार समागम के तत्वाधान में छत्रपति महोत्सव 23 फरवरी को कानपुर में

शि.वा.ब्यूरो, कानपुर नगर। कुर्मी परिवार समागम के तत्वाधान में भारत वर्ष के कल्याणकारी राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव 23 फरवरी को लाजपत भवन में छत्रपति महोत्सव (सामाजिक समरसता सम्मेलन) का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में शिव छत्रपति भक्त प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों ने सभी से अपील की है कि कार्यक्रम में समय और सहयोग प्रदान करें।  

आयोजकों के अनुसार 23 फरवरी को यहां प्रातः 9 बजे केडीए द्वार पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जायेगा। इसके पश्चात 11 बजे मोती झील स्थित लाजपत भवन में छत्रपति महोत्सव (सामाजिक समरसता सम्मेलन) का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए भारी मात्रा में प्रचार सामग्री भी छपनी है। उन्होंने बताया कि अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जो भी अपने ब्रांड, प्रोडक्ट या मैसेज का प्रमोशन कराना चाहते हैं, वो 9335734207, 9839875754, 9838816813 आदि नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post