शि.वा.ब्यूरो,मुजफ्फरनगर। श्रीराम पॉलिटेक्निक में आज पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती एवं युवा प्रेरणा दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, उनके विचारों तथा युवाओं के प्रति दिए गए प्रेरक संदेशों से अवगत कराना एवं उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार, इसके पश्चात सभी विभागाध्यक्ष कृ स्नेहलता गर्ग, जोनी कुमार, छवि, शुभम गुप्ता एवं नितिन गुप्ता कृ तथा फैकल्टी मेंबर कृ विवेक धीरयान, विपुल शर्मा, मुकुल पुलस्त्य, अनुपम त्यागी, सुगंधा, विक्रांत पांचाल, नरगिस, अर्चित कुमार, नीतीश कुमार गोयल, विशु शर्मा कृ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।