शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के जनपद में सदर एट नवीन मण्डी, चरथावल एट नवीन मण्डी, जानसठ एट मीरापुर मण्डी, मोरना, पुरकाजी एवं बढीवाला में 06 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर 2025 तक 725 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु अपना पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा कराये गये पंजीकरण के सापेक्ष 569 किसानो का सत्यापन सम्बंधित तहसील द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर 2025 तक जनपद में 1614.51 मैट्रिक टन धान का क्रय किया जा चुका है एवं 353 किसानों को मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत एमएसपी पर धान विक्रय करने का लाभ प्राप्त हो चुका है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थापित सभी क्रय केन्द्रों पर धान क्रय सम्बन्धी समस्त आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद का कोई भी किसान अपनी सुविधानुसार जनपद के किसी भी क्रय केन्द्र पर पर प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक अपना धान विक्रय कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार द्वारा निरन्तर धान क्रय की समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि जनपद में किसी भी स्थिति में डिस्ट्रेस सेल की स्थिति उत्पन्न न हो।
