सड़क पार कर रहा युवक कार की टक्कर से घायल

गौरव सिंघल, गागलहेडी। कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव दिनारपुर निवासी संदीप की बाजार में मिठाई की दुकान है। वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। जब वह महाराजा अग्रसेन चौराहे पर पहुंचा तो सडक पार करते समय उसे कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां पर उसकी हालत चिंताजनक  बनी थी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post