मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने किया मतदेय स्थल 172, 173 एवं 369 से 381 का निरीक्षण, बीएलओ को 11 दिसंबर से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार द्वारा  विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और एएसडी के सम्बन्ध में मतदेय स्थल 172, 173 एवं 369 से 381 का  निरीक्षण किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नो मैपिंग और एएसडी के बिंदुओं पर बीएलओ द्वारा बारीकी से मिलान कर लिया जाए। 

मंडलायुक्त ने कहा कि राजनैतिक दलों के बीएलए को एएसडी की प्रति उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि छूटे हुए मतदाताओं को नियमानुसार फॉर्म 6 भरवाकर समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए कार्य को संजीदगी के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने मतदेय स्थल 172 व 173 तथा 369 से 381 तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभावार निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का त्रुटि रहित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ईसीआईनेट, डिजिटाईजेशन एवं नो मैपिंग के बिन्दुओं का परीक्षण करते हुए 11 दिसंबर से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त रमेश यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार एवं तहसीलदार सदर जसमेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post