शनिदेव मंदिर में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

गौरव सिंघल, चिलकाना। जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी मांगेराम सैनी ने एक अक्टूबर को शनि मंदिर में चोरी की तहरीर दी थी। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार सोलंकी ने अपनी टीम के साथ सुमित कुमार निवासी दुमझेडा को सुल्तानपुर से पाज बांगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी के 460 रुपए की नकदी व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने सुमित को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post