गौरव सिंघल, लखनौती। जनपद की लखनौती पुलिस ने क्षेत्र के गांव सरकड निवासी मुस्तकीम से 21 ग्राम और मोहनपुरा निवासी सैफ से 12.71 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया है।