गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में लागों को शीतलहर से बचाव हेतु शीतलहर कन्ट्रोल रूम की स्थापना जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में की गयी है जो 24 घण्टे संचालित है। इस कन्ट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात किये गये है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में किसी भी व्यक्ति को रैन बसेरे की आवश्यकता होती है तो सीधे नजदीकी रैन बसेरे में जा सकता है अथवा अपने मोबाईल फोन से कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0132-2723971 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर अपने आस-पास के रैन बसेरे की जानकारी प्राप्त कर मदद ले सकता है। जनपद में निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के रात्रि विश्राम के लिए कुल 28 रैन बेसरों की व्यवस्था की गयी है। जिसमें नगर निगम सहारनपुर द्वारा 03 रैन बसेरे व जनपद की सभी नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत 01-01 कुल 11 रैन बसेरे तथा जिला पंचायत, सहारनपुर द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज में रैन बसेरे की स्थापना की गयी है। इसके अतिरिक्त जिला पुरूष चिकित्सालय सहारनपुर एवं जिला महिला चिकत्सिालय तथा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 1-1 रैन बसेरे की स्थापना की गई है। इस प्रकार जनपद में कुल 28 रैन बसेरे बनाये गये है, जिसमें 495 लोगों के रहने की क्षमता है। इसके अतिरिक्त जनपद में निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव के लिए 427 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी किया गया है।
जनपद में शीतलहर को लेकर तैयारी पूर्ण, कन्ट्रोल रूम स्थापित, 28 रैन बसेरे बनाये, 427 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था, 0132-2723971 व टोल फ्री नम्बर 1077 जारी
byHavlesh Kumar Patel
-
0