पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

गौरव सिंघल, छुटमलपुर। जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर 15 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गंदेवड़ा निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख हत्या के प्रयास के केस में वांछित चल रहा था। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फतेहपुर थाना अध्यक्ष विनय शर्मा की टीम बीती रात रुड़की रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव गंगाली मोड़ की तरफ से एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर सवार फायरिंग कर गंगाली की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिस पर हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में शाहरुख पैर में गोली लगने पर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है। शाहरुख के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों के 13 केस थाने पर दर्ज हैं। सीओ सदर प्रिया यादव ने बताया कि शाहरुख और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से भागे साथियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post