गौरव सिंघल, नकुड। जनपद की थाना नकुड पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि टीम अंबेहटा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छूछकपुर रोड पर बस स्टैंड के पास संदिग्ध युवक की चेकिंग की गई तो उसके पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु उर्फ माटू निवासी गांव घाटमपुर, थाना नकुड ने पूछताछ में बताया कि वह सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर महंगे दामों में बेचता है।