गौरव सिंघल, गागलहेडी। मुंबई में आयोजित नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में मोन्ट फोर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने देशभर के चैंपियंस के बीच परचम लहराया है। सुहानी ने गोल्ड मेडल (प्रथम स्थान), निखत ने सिल्वर मेडल (द्वितीय स्थान) व आयुषी ने ब्रॉन्ज मेडल (तृतीय स्थान) प्राप्त किया है। आईआरएसएफ द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप देश में रोप स्किपिंग के खेल को लोकप्रिय बनाने, खिलाड़ियों की प्रतिभा को देशभर में एक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। इन तीनों खिलाड़ियों ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि अपने विद्यालय के कोच विष्णु चाहर व जिले के कोच मुस्तकीम अंसारी सहित उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। तीनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल भावना व उनकी इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावक गर्व महसूस कर रहे है।
विद्यालय के नन्हे व जांबाज खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन पंकज गर्ग, सचिव हर्षित गर्ग, प्रधानाचार्य मनोज यादव, ऑफिस इंचार्ज कुलदीप कुमार, कोऑर्डिनेटर पारुल सचदेवा, प्रशासनिक अधिकारी आकांक्षा शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई दी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ विपिन कुमार पी.टी और यूपी टीम मैनेजर मो. मुस्तकीम अंसारी का आभार व्यक्त किया गया है। इनके नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश की टीम में विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग, मंडल ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर डॉ संदीप गुप्ता, अध्यक्ष रश्मि टेरेंस, सचिव नरीन जहां, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अमित कुमार, अनन्या अग्रवाल, राजेंद्र कुमार ने इसे उत्तर प्रदेश व सहारनपुर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
