राजपूत चेतना मंच की बैठक में कुरीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया

गौरव सिंघल, देवबंद। राजपूत चेतना मंच कार्यकारिणी की एक बैठक महाराणा प्रताप नगर शुगर मिल चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक में संस्थापक सदस्य डॉक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि जो कार्यकारिणी सदस्य लगातार तीन मीटिंग से बैठक में अनुपस्थित हैं उन्हें केवल कार्यकारिणी सदस्य ही रखा जाए ताकि संगठन को गति मिल सके। संयोजक डॉक्टर बीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजपूत समाज को शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा, बिना शिक्षा के कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से हमें सचेत रहते हुए निर्णय लेने चाहिए और समाज में बढ़ रही बुराई जैसे मृत्यु भोज एवं शादियों में अनावश्यक खर्च बढ़ाने एवं युवाओं की नशे की ओर प्रवृत्ति पर ध्यान देना होगा क्योंकि युवा ही समाज एवं देश का भविष्य होता है। बैठक की अध्यक्षता दिनेश राणा फौजी ने की एवं संचालन अमित पुंडीर महामंत्री ने किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post