गौरव सिंघल, तीतरो। जनपद के तीतरो क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महंगी में चोरों ने पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, नीरज वर्मा, सन्नी कुमार, अमित कुमार, सरदार गुरचेतन सिंह के खेतों से केबल, स्टार्टर, दवाई, खाद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। किसानों का कहना है कि उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। खेतों का सिंचाई कार्य अलग से प्रभावित हुआ है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
