गौरव सिंघल, नागल। जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार कर रही वृद्ध महिला हसीना (76) निवासी खटोली को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। हसीना नागल दवाई लेने के लिए गई थी। जब वह अपने गांव लौट रही थी तभी सड़क पार करते हुए नागल की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।