सैन्य अस्पताल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में 19 को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अवकाश प्राप्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि पश्चिम यूपी सब-एरिया के अंतर्गत पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है। इसी कड़ी में मेरठ छावनी स्थित सैन्य अस्पताल की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सैन्य चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर पहले 17 दिसम्बर को लगना था, जिसकी तिथि बदलकर अब 19 दिसम्बर हो गई है। कैंप सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक लगेगा।

कर्नल राजीव चौहान ने बताया कि जिले के सभी पूर्व सैनिक, वीर नारी व उनके आश्रितों के साथ ही आसपास जिलों के पूर्व सैनिक व उनके स्वजन शिविर का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का हाल जानने और चिकित्सा सेवाओं को परखने के लियें पश्चिम यूपी सब-एरिया के जनरल सुमित राणा भी मौजूद रहेंगें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में नेत्र जांच, ईएनटी विशेषज्ञों के साथ डेंटल सर्जन भी मौजूद रहेंगें। उन्होंने कहा कि मातियाबिंद, काला मोतिया, शुगर, नाक, कान, गले से संबंधित जांच भी होगी। उन्होंने कहा कि दूरबीन विधि (लिप्रोस्कोपी) से पित्त की थैली का आपरेशन व लेजर विधि से पैरों की नसों के ऑपरेशन भी कियें जायेंगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post