शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ई-प्रोक्योरमेन्ट के रूप में ई-मार्केटप्लेस (जेम) विकसित किया गया है, जो gem.gov.in पर उपलब्ध है। जनपद में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले केताओं की सुलभता बढाने हेतु समय-2 पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ द्वारा जनपद में निर्धारित 23 दिसम्बर को प्रशिक्षण कार्यकम कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यकम विकास भवन सभागार में दोपहर 12.30 बजे किया जाना निर्धारित है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को को निर्देशित किया कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि जेम पोर्टल पर आ रही कठिनाईयों एवं समय-समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी की जा सके।
जेम पोर्टल के उपयोग में हो रही कठिनाईयों के निवारण के सम्बन्ध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0
